राज्य खेल अलंकरण समारोह में मल्लखंब खिलाड़ी डिंपी सिंह और अखिलेश कुमार को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

राज्य खेल अलंकरण समारोह में मल्लखंब खिलाड़ी डिंपी सिंह और अखिलेश कुमार को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

 

पामगढ़ 13 मार्च 2024/

दोनों खिलाड़ी को मिलेगा क्रमश पचास,पचास हजार :पुष्कर दिनकर

जिला मल्लखंब एसोसियेशन जांजगीर चांपा के मल्लखंब खिलाड़ी डिंपी सिंह और अखिलेश कुमार को कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और खेल मंत्री टंकराम वर्मा राज्य के विभिन्न खेल विधाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे ।जिनमें जांजगीर चांपा से मल्लखंब के उत्कृष्ट खिलाड़ी डिंपी सिंह और अखिलेश कुमार को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। ज्ञात हो जिले के ये दोनों खिलाड़ी पूर्व में भी नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल और अलग-अलग श्रेणियां में रजक और कांस्य पदक जीत चुके हैं। जिला मल्लखंब के संस्थापक व हेड कोच पुष्कर दिनकर ने बताया यह पुरस्कार खेलो इंडिया यूथ गेम पंचकूला हरियाणा में 2021-22 में आयोजित थी।जिसमें मलखंब के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता था जिसके सम्मान कार्यक्रम में ये खिलाड़ी सम्मानित होंगे ।इस शानदार उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा एसपी विवेक शुक्ला व जिला खेल अधिकारी प्रमोद बैस जिला मल्लखंब संगठन के अध्यक्ष खेमराज जयकर, संतोष लहरे, मनीष सिंगसरवा ,सहायक कोच प्रभात कुमार जांगड़े , अकलेश नारंग, सनोद कुर्रे, योगेश बनर्जी,संरक्षक उमेश कुमार भार्गव, डॉक्टर शिवकुमार बंजारे ,सहित छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, सचिव डॉ राजकुमार शर्मा ,कोषाध्यक्ष अनिल सिंह और पामगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रीति अजय दिव्य, मनोज खरे ,रोहित डहरिया, मुकेश रात्रे ,व पत्रकार साथी दिनेश थवाईत, देवेंद्र यादव, उदय हरबंस ,सनी सूर्यवंशी, नवीन जांगड़े ,शशि टांडे निलोतपाल गौराहा पवन शर्मा ,कमल शुक्ला , सनी इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!