‘‘मिशन शक्ति‘‘ के तहत 12 जुलाई को विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन
जांजगीर-चांपा 11 जुलाई 2024/ कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के लिए 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिले के सभी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि जिसका उद्देश्य महिलाओं के शोषण और भेदभाव को समाप्त करना महिलाओं के सशक्तिकीण और विकास के लिए मार्गदर्शन, सहायता और सहयोग प्रदान करना है। इस हेतु 12 जुलाई 2024 को जिले के सभी ग्राम पंचायत स्तर, आं.बां. केन्द्र, परियोजन स्तर एवं जिला स्तर पर मिशन शक्ति के तहत् जल शक्ति से नारि शक्ति के कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षा रोपण कर महिला समूहों, महिला मंडल ग्राम स्तर के सभी महिलाओं को एकत्र कर पानी की महत्ता जैसे स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पानी का संचय, रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा खराब पानी का अन्य उपयोग इत्यादि विषयों पर जानकारी देकर प्रत्येक घरों में पानी के संचयन के लिए लोगों को जागरूक कराते हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम एवं जल संरक्षण के संबंध में स्लोगन के माध्यम से शपथ ग्रहण कराया जायेगा। साथ ही पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा।