



एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन खरखोद में किया गया है रोपे गए पौधे
पामगढ़ 28 जुलाई 2024,

खरखोद (पामगढ़ मंडल) विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ सुशासन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वाराअल्प समय में अधिकांश घोषणा पूर्ण करने वाले साय साय केआवाहन पर एक पेड़ मां के नाम पर जांजगीर जिला के अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मैं वृक्षारोपण अभियान विभिन्न जगहों पर जन आंदोलन के रूप में किया जा रहा है, इसी के तहत मंडल अध्यक्ष व्यास वर्मा, सरपंच, उप सरपंच एवं पोषण वाटिका योजना मनरेगा द्वारा संयुक्त रूप से आम , अमरूद, आंवला ,जाम रोपण का कार्य आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जांजगीर चांपा के अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल द्वारा पौधा रोपण करते हुए वृक्ष के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पेड़ हमारे जीवन में प्रकृति का उपहार है यह हमें शुद्ध आक्सीजन प्रदान करते हुए कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करती है पेड़ लगाकर हम अपने ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव एवं प्राकृतिक आपदाओं से हम सुरक्षित रह सकते हैं, हमें सदैव याद रखना चाहिए कोविद-19 वैश्विक महामारी के समय किस तरह से ऑक्सीजन के कारण भयावह स्थिति निर्मित हुई थी इस कारण यह स्कूल कॉलेज तक सीमित न होकर हमारा कर्तव्य है कि अधिक से अधिक फलदार वृक्षारोपण करते हुए उनके रख रखाव पर पूरा ध्यान रखना चाहिए, साथ ही मंडल अध्यक्ष व्यास वर्मा द्वारा सबको वृक्षारोपण कार्य मैं भाग लेकर प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करते हुए वृक्ष के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुलाब सिंह चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप व्यास वर्मा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री शरद चंद्र शर्मा ,रामकली डडसेना उपाध्यक्ष ,गोविंद यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष, विभा डमरू मनहर पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि, प्रदीप बनर्जी, अनिमा मिश्रा महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, सरपंच मनहरिन बाई प्रजापति, उप सरपंच सुनील खूंटे, रंजीत सिंह पैकरा प्राचार्य, उद्यान अधिकारी संदीप जाय सवाल, खगेश्वर लहरे,गिरधारी पटेल एवं दिनेश्वर प्रधान पाठक, जितेंद्र महिलांगे ,सितेश कश्यप, नीता बंजारे ,अजय पटेल, गिरधारी पटेल, बलराम सिंह गोड ,कुलदीप, बद्रिका निर्मलकर, पंच प्रतिनिधि खमन साहू पुनीराम केवट सरपंच प्रतिनिधि सोनचरण प्रजापति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका , जागृति महिला स्वास्थ्य सहायता समूह , छात्र-छात्राओं के साथ नावाडीह, खरखोद खैराड़ीह से वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ,मन की बात 112 एपिसोड में मोदी द्वारा वृक्षारोपण पर प्रेरित किया गया,