नृत्यधम कला समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सद्भाव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नृत्यधम कला समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सद्भाव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

 

नृत्यधम कला समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सद्भाव कार्यक्रम भिलाई दुर्ग में देसी राग नामक कार्यक्रम किया जिसमें नृत्य, संगीत,पेंटिंग आदि प्रतियोगिता अक्टूबर 13 से 21 अक्टूबर 2024 तक हुआ। इस कार्यक्रम में भारत सरकार की पर्यटन मंत्रालय ,स्वास्थ्य व कल्याण मंत्रालय ने प्रमुख रूप से सहयोग प्रदान किया।
इस प्रतियोगिता में रायपुर की बेटी आशिका सिंघल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशिका का पहले भी कला व भरतनाट्यम में भी कई पुरस्कार जीत चुकी है।

इस कार्यक्रम में 7-9 वर्ष के बच्चो के बीच प्रतियोगिता हुई। जिसमें रायपुर की बेटी ने बाजी मार अपने शहर व अपने परिवार का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!