मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित जिला प्रवास की तैयारियों संबंध में कलेक्टर ने बैठक ली

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित जिला प्रवास की तैयारियों संबंध में कलेक्टर ने बैठक ली

 

 

जांजगीर-चांपा 26 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 29 दिसम्बर को जिला प्रवास प्रस्तावित है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर आश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों दायित्व सौंपे। कलेक्टर ने हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था, मुख्य मंच, बेरीकेडिंग, बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ प्रियंका पांडेय, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!