अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू खरौद नगर पंचायत के चुनाव प्रभारी नियुक्त किये गए
संवाददाता:- सुबोध थवाईत
अकलतरा। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारी करते हुए नगर निगम, नगर पालिका परिषद,नगर पंचायत के प्रभारियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ,भूपेंद्र सवन्नी द्वारा की गई है वही अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू को खरौद नगर पंचायत के चुनाव प्रभारी नियुक्त की गई है चुनाव प्रभरी नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं चुन्नीलाल साहू ने कहा कि संगठन द्वारा मुझे यह जवाबदारी है निश्चित रूप से नगरीय चुनाव अच्छे रिजल्ट लाएंगे।