शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध यातायात पुलिस जांजगीर की ताबड़तोड़ कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध यातायात पुलिस जांजगीर की ताबड़तोड़ कार्यवाही

 

 

थाना शिवरीनारायण मेला क्षेत्रांतर्गत सघन वाहन चेकिंग कार्यवाही की गई जिसमें 09 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर चालकों के विरूद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए, यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध की जा रही है लगातार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई

विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24.02.2025 को थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग किया गया। जिसमें चेकिंग के दौरान 09 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर मोटर सायकल चलाने पाए जाने पर चालकों के विरूद्ध के धारा 185 mv act के तहत कार्यवाही करते हुए मोटर सायकल को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के संबंध में वाहन चालकों को समझाईस दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!