
हर व्यक्ति को आत्मरक्षा का ख्याल रखना चाहिए – डॉ मन्नूलाल चेलक

रायपुर – समाज के बदलते परिवेश में हर व्यक्ति को आत्मरक्षा का ख्याल रखना चाहिए इस दिशा में कराते आपका बेहतरीन साथी है। कराते में आत्मरक्षा के साथ साथ आत्मविश्वास और उत्तम चरित्र निर्माण की भावना भी जागृत होती है। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए कराते प्रशिक्षक डॉ मन्नूलाल चेलक ब्लैक बेल्ट 3 डान ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव योजना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत धरसीवां विकास खंड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोंदेकला तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोंदेखुर्द में छात्राओं को कराते प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें छात्रों ने बहुत उत्साह के साथ कराते का प्रशिक्षण ले रहे हैं। डॉ चेलक ने बताया कि छात्राओं को कराते प्रशिक्षण के लिए दोंदेकला विद्यालय के प्राचार्य रूचि सोनी तथा प्रधान पाठक सरिता शर्मा, एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोंदेखुर्द के प्रभारी प्रधान पाठक पुष्पा डगे सहित समस्त शिक्षकों का पूरा सहयोग व प्रोत्साहन मिल रहा है।







