
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ के खबर का हुआ असर… नगर पंचायत पामगढ़ के सीएमओ ने शिलालेख में लगे अपने नाम का स्टीकर निकलवाया…

पामगढ़ 19 मार्च 2025,
पामगढ़ में जब नगर पंचायत का गठन हुआ प्रथम मनोनीत नगर पंचायत अध्यक्ष तेरस राम यादव थे. और नगर पंचायत सीएमओ दीपक शर्मा बनाया गया था इनका कार्यकाल जून 2024 तक था प्रशासनिक फेर बदल के बाद सितंबर माह में ब्रज मोहन सिंह परस्ते को पामगढ़ नगर पंचायत सीएमओ की जिम्मेदारी मिली, लेकिन नगर पंचायत के अंदर लगे सिला लेख पर पूर्व नगर पंचायत सीएमओ दीपक शर्मा का नाम अंकित है. जिसको वर्तमान सीएमओ के द्वारा उनके नाम के ऊपर स्टीकर चिपकाकर अपना नाम अंकित करना यह कृत्य घोर लापरवाही को दर्शाता है करके इस खबर को छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ में प्रमुखता से उठाया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए आज पामगढ़ नगर पंचायत के सीएमओ ने अपना नाम का स्टीकर को निकलवा दिया ।







