अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आत्महत्या करने के लिए प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आत्महत्या करने के लिए प्रताड़ित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

नवागढ़ 26 मार्च 2025,

आरोपी मनमोहन कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी नान बांका थाना काटघोड़ा जिला कोरबा

आरोपी के विरूद्ध धारा 108 bns के तहत कार्यवाही किया गया गया भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि मृतिका एवं आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते पहचानते थे और प्रेम संबंध होने से शादी का बातचीत चल रहा था तभी आरोपी मनमोहन के द्वारा मृतिका के साथ किसी अन्य के साथ अवैध संबंध है कहकर शादी करने से मना करने लगा पूर्व में आरोपी के द्वारा मृतिका का रखा हुआ निजी फोटो और वीडियो जिसमें कुछ अश्लील फोटो वीडियो भी था, जिसको वायरल कर दूंगा का कर धमकाने लगा और मृतिका के साथ-साथ उसके परिजन को भी मैसेज करते हुवे वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था और शादी करने से मना कर रहा था जिस बात से प्रताड़ित होकर दिनांक 13.02.2024 मृतिका चूहा मार दवा सेवन कर आत्महत्या कर लिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में मर्ग जांच पर से अपराध क्रमांक 145/25 धारा 108 bns कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप एवं DSP जितेंद्र खूंटे के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी मनमोहन कश्यप निवासी नान बाका थाना काटघोड़ा जिला कोरबा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, ASI सुरेन्द्र कश्यप थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!