राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पीआरएसआई का होगा भव्य आयोजन

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पीआरएसआई का होगा भव्य आयोजन

मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण हस्तियों को पुरस्कार एवं सम्मान

 

 

रायपुर । देश भर में मनाए जा रहे राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस 21 अप्रैल के अवसर पर पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया रायपुर चैप्टर भी भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस मौके पर ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सकारात्मक उपयोग एवं जनसंपर्क की भूमिका ‘ विषय पर परिचर्चा होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वरुण सखा जी श्रीवास्तव तथा गेस्ट आफ आनर सुश्री शुचि मिश्रा, हेड, पीआर एंड कम्युनिकेशन बालको होंगी। मुख्य वक्तव्य डॉ दिलीप सिंह सिसौदिया, प्रोफेसर, एनआईटी रायपुर के द्वारा दिया जाएगा।

पीआरएसआई रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जनसंपर्क के नवाचारों एवं इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विभुतियों को सम्मानित किया जाता है। रायपुर चैप्टर पिछले सात वर्षों से जनसंपर्क दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय जनसंपर्क की थीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक उपयोग और जनसंपर्क की भूमिका रखी गई है। इस परिचर्चा में मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में सेवा दे रहे लोगों को काफी ज्ञानवर्धक जानकारी मिलेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव का सकारात्मक उपयोग आज एक बड़ी चुनौती है। इसलिए यह आयोजन जनसंपर्क को नई दिशा देगा। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के गरिमामय समारोह में प्रदेश की प्रतिभाशाली हस्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार एवं सम्मान राज्य के उन हस्ताक्षरों के नाम से दिया जा रहा है जिन्होंने मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। ऐसे हस्ताक्षरों के नाम से पुरस्कृत होने वाले विभूतियों की सूची निम्नानुसार है:-
पं. स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार –
श्री सौरभ शर्मा
उप संचालक, जनसंपर्क, छत्तीसगढ़ शासन ।

बबन प्रसाद मिश्र स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार –
श्री नसीम अहमद
उप संचालक, जनसंपर्क,
छत्तीसगढ़ शासन

रमेश नैयर स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार –
श्री एस. के. रूप
संपादक, सम्यक क्रांति
सूरजपुर

इरा झा स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार –
डॉ कीर्ति सिसोदिया
संपादक एवं निदेशक
सी- पाज़िटिव वेब पोर्टल
रायपुर

डी.पी.चौबे स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार
श्री मुकेश कुमार सिंह
वरिष्ठ पत्रकार, द हितवाद
रायपुर

परितोष चक्रवर्ती स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार
श्री सत्येश भट्ट
जनसंपर्क अधिकारी, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर

रामशंकर अग्निहोत्री स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार
श्री विजय वाजपेई
डिप्टी हेड, एक्सटर्नल अफेयर्स, बाल्को
कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन टावर, NIT कैम्पस, रायपुर में शाम 6.00 बजे से होगा।

डॉ शाहिद अली
चैयरमेन, पीआरएसआई रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!