



तहसीलदार को भेंट किया गया हल्बा जनजाति कि वाचिक परंपराएं
पखांजूर 22 मई 2025,

विष्णु देव साय के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन 15 नवंबर 2024को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विमोचित पुस्तक श्री केतन भोयर (तहसीलदार ) दुर्गूकोंदल को “हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं” नामक लिखित पुस्तक श्री दामेसाय बघेल ग्राम बांगाचार निवासी द्वारा
भेंट किया गया तथा तहसीलदार ने शुभकामनाएं दी। इस पुस्तक में प्राचीन जीवन-शैली के संबंध में पुरखों की व्यवस्था, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृत्यु संस्कार, देव संस्कार का ताना-बाना रीति रिवाज, देवी -देवताओं की मान्यताएं, मौखिक कला साहित्य, लोक संस्कृति धनकुल, किंवदंतियां, समाज के महान विभूतियों का योगदान, जड़ी बूटी के जानकार, ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहर पर लेख को समाहित किया गया है।
इस अवसर पर श्री सुमित देवांगन (नायब तहसीलदार) दुर्गूकोंदल, श्री सुकदेव बघेल,सुकलाल बघेल, श्री निलाप बघेल, हृदय बघेल आदि उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मंतूराम पवार अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा/हल्बी समाज मुख्यालय बड़ेडोंगर जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़
लतेल राम नाईक अध्यक्ष 18 गढ़ महासभा, शिवकुमार पात्र उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा, विरेन्द्र चनाप अध्यक्ष 32 गढ़ महासभा, डॉ कृष्णपाल राणा महासचिव 18 गढ़ महासभा एवं साहित्यकार, डॉ भागेश्वर पात्र साहित्यकार द्वारा शुभकामनाएं दी गई।