समाज सेवा में अग्रणी विदेश्वरी बंजारे को “मिनीमाता सम्मान” मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

समाज सेवा में अग्रणी विदेश्वरी बंजारे को “मिनीमाता सम्मान” मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

 

पामगढ 11 अगस्त 2025,

पामगढ़ निवासी श्रीमती विदेश्वरी हितेश बंजारे को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर द्वारा “मिनीमाता सम्मान – 2025” के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 11 अगस्त को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया के हाथों प्रदान किया गया.

श्रीमती बंजारे “श्री महिला डेवलप फाउंडेशन पामगढ़” की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, तथा स्कूलों में नारी सुरक्षा व आत्मरक्षा हेतु कराटे प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर नारी सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल प्रस्तुत की है।

उनके इन प्रयासों से अनेक महिलाएँ आत्मनिर्भर बनीं, जिन्होंने स्वरोजगार स्थापित कर जिविकोपार्जन का सशक्त माध्यम अपनाया और समाज में स्वावलंबन की भावना को जन्म दिया।

श्रीमती बंजारे को इस सम्मान हेतु चयनित किए जाने पर संस्था के सदस्यों –
श्रीमती नीता चंचला, कुर्रे श्यामा कला, दिवाकर संगीता, माणिकपुरी उषा, करिना, शकुंतला, संतोषी, सुशीला, धनमति, तिलबाई, धीरेंद्र योगी, देवेंद्र यादव, उदय हरवंश एवं उमेश कुमार ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया है।

यह सम्मान नारी सशक्तिकरण की दिशा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देने के साथ-साथ समाज को प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!