
सिवनी हाई स्कूल में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियान
CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की उपस्थिति में जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सिवनी स्कूल में महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
घरेलू हिंसा, गुड टच बेड टच, सायबर अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोगों के बारे में
नशे पान से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी साझा की गई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा रजत जयंती के पंचम दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के द्वारा स्वयं स्कूल में जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
CSP जांजगीर द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूकता करते हुए अभियानों का मुख्य उद्देश्य के बारे में अवगत कराते हुए बताएं कि महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार के अपराध के विरुद्ध आवाज़ उठा सकें।
इन अभियानों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे हैं। पुलिस हेल्पलाइन नंबर, जैसे डायल 112 जानकारी दी जाती है तथा साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और पीछा करने जैसी समस्याओं से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई। इस प्रकार, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का जन जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, अपराधों को रोकने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सायबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:
1. हेल्पलाइन पर कॉल करें: वित्तीय धोखाधड़ी या किसी अन्य साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें.
2. वेबसाइट पर जाएं: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाएं.







