नव वर्ष में अवैध गांजा बिक्री करने वाले के खिलाफ जांजगीर चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई

नव वर्ष में अवैध गांजा बिक्री करने वाले के खिलाफ जांजगीर चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई

 

 

 

नव वर्ष में 05 दिवस के अंदर 03 अलग अलग मामलों में 23 किलो गांजा कीमती 10,73,000/रुपया बरामद कर एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 05 आरोपियों को गांजा परिवहन करते धर दबोचा

प्रकरण में महासमुंद का एक पुलिस आरक्षक भी शामिल

आरक्षक से गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक कार तथा पूर्व में 02 मोटर सायकल भी बरामद

आरोपियों के विरुद्ध धारा NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले अवैध गांजा/शराब बिक्री करने के मामले में अंकुश लगाने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार  के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दिनांक 05.01.2026 को मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी चंद्रशेखर साहू निवासी सलखंड थाना बसना जिला महासमुंद (आरक्षक) एवं सहयोग करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा जिसके कब्जे से 15 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया जाकर मुख्य आरोपी आरक्षक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

इसी प्रकार पूर्व में  नववर्ष के प्रथम दिवस पर शिवरीनारायण पुल चौक मेनरोड के पास आरोपी संजय कश्यप एवं रघुनंदन रोहिदास के कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम बरामद किया गया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

सायबर टीम जांजगीर द्वारा बम्हनीडीह क्षेत्र में दिनांक 02.01.2026 को आरोपी राकेश बंजारे निवासी कपिस्दा के कब्जे से 5 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!