पुलिस सैलरी पैकेज के तहत स्व. आरक्षक की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक

पुलिस सैलरी पैकेज के तहत स्व. आरक्षक की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक

 

 

 

सड़क दुर्घटना में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का दिनांक 16.09.2025 को मौके पर निधन हो गया था

थाना चांपा में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.09.2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के उपरांत अपने घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुए सड़क दुर्घटना में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का मौके पर ही निधन हो गया था।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 02.02.2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर के शाखा नैला के बैंक प्रबंधक  रवि शर्मा एवं उनके वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्व. आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा एवं बैंक अधिकारियों उपस्थित रहे जिनके द्वारा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!