शेयर मार्केट में इन्वेटमेट के नाम पर 8.45 करोड का ठगी करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई 

शेयर मार्केट में इन्वेटमेट के नाम पर 8.45 करोड का ठगी करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई

 

 

जांजगीर चांपा 19 फरवरी 2026,

भूधर प्रसाद देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी अखराभांठा सक्ती जिला सक्ती दिनांक 30.01.2026 को थाना चांपा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एकाउंटेंट का काम करता है जिसका जान पहचान कलकत्ता निवासी विश्वजीत देबनाथ से सन 2021 मे चाम्पा मे मेदी लाल देवांगन के माध्यम से हुआ था जो प्रार्थी भूधर देवांगन को विश्वजीत देबनाथ शेयर मार्केट मे पैसा लगा कर ज्यादा कमाई होने का प्रलोभन दिया और साथ ही बोला कि जितना पैसा लगाओगे उस पर पांच प्रतिशत ब्याज प्रति महिना और साथ ही उसके द्वारा बोला गया कि जितना अधिक से अधिक लोग इसमे रकम इन्वेनस्टमेंट करेंगे उसमें भी आपको लाभ होगा ऐसा कहकर प्रलोभन दिया उसके प्रलोभन एवं झांसे में आकर प्रार्थी एवं अन्य लोगो के द्वारा राशि 8,45,00,000 रूपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश किया गया कुछ लोगो को 8 माह एवं कुछ लोगो को एक दो माह पांच प्रतिशत ब्याज के रूप मे दिया था उसके बाद वह आना कानी, कंपनी का घाटा होना और कुछ समय बाद पुरा पैसा वापस कर दूंगा झूठा वादा करता रहा विश्वजीत देबनाथ व अन्य द्वारा छल कपट एवं बेईमानी पूर्वक स्वयं का लाभ अर्जित करने के उददेश्य से धोखाधडी करना पाये जाने से प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना प्रार्थी एवं गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर सूचना के आधार आरोपी विश्वजीत देवनाथ को ईटला पोडा पारा पोस्ट कालीघाट थाना कोतवाली कृष्णानगर जिला नदिया पश्चिम बंगाल से पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से राशि 8,45,00,000 रूपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश करना तथा उसी पैसो में से एक क्रेटा कार, कुछ सोना खरीदना तथा घर का पूरा रंगरोहन करवाना और सोना आई.डी.बी.आई बैंक में रखना तथा घर का कागज घर के आलमारी में रखना बताया है आरोपी के कब्जे से आरोपी के कब्जे से एक के्रटा कार, 12 अलग-अलग बैंको का चेकबुक, 09 डेबिट कार्ड व 08 क्रेडिट कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्रायवरी लायसेंस एवं 03 नग महंगे मोबाईल एव 30000 रू नगद बरामद कर जप्त किया गया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि उमेन्द्र मिश्रा, आर0 आदित्य प्रताप, गोपेश्वर सिंह, म0आर0 निरमा टोप्पों एवं सायबर से प्र0आर0 विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!