सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश देती होली : रामनगर वार्ड क्र. 14 के कांग्रेस पार्षद की अपील

सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश देती होली : रामनगर वार्ड क्र. 14 के कांग्रेस पार्षद की अपील

 

पामगढ़। होली पर्व के पावन अवसर पर नगर पंचायत पामगढ़ के रामनगर वार्ड क्रमांक 14 के कांग्रेस पार्षद श्री आकाश यादव ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। यह पर्व हमें मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह का भाव रखने की प्रेरणा देता है।

पार्षद यादव ने सभी नागरिकों से शांति, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हर्षोल्लास के साथ होली मनाने की अपील की।

अंत में उन्होंने नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को रंगों के इस पावन पर्व की पुनः शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!