
होली पर्व पर उपद्रव करने वाले 05 आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई
नवागढ़ 4 मार्च 2026,
होली पर्व के दौरान कानून- व्यवस्था भंग करने एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले 05 आरोपियों को थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
बीते रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना नवागढ़ की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम राछाभाटा से सेमरा- बुढ़ेना की ओर पेट्रोलिंग कर रही थी। ग्राम बुढ़ेना में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुख्य मार्ग पर लकड़ी एवं पत्थर रखकर आवागमन बाधित किया गया था। पुलिस पार्टी द्वारा मार्ग से अवरोध हटाया जा रहा था, तभी छिपे हुए व्यक्तियों द्वारा पुलिस के शासकीय वाहनों पर पत्थर फेंके गए, जिससे दोनों वाहनों के सामने एवं पीछे के शीशे टूट गए।
घटना के पश्चात आरोपी मौके से भागने लगे, जिनमें से कुछ को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना स्वीकार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. अनीश यादव, पिता शिवदयाल यादव, उम्र 19 वर्ष
2. साहिल यादव, पिता केशव यादव, उम्र 21 वर्ष
3. राज कश्यप, पिता लोकेश कश्यप, उम्र 19 वर्ष
4. सुखराम कश्यप, पिता अशोक कश्यप, उम्र 22 वर्ष
5. परमेश्वर यादव, पिता रामलाल यादव, उम्र 22 वर्ष
सभी निवासी ग्राम बूढ़ेना, थाना नवागढ़।
आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत धारा 126(2), 324 (3), 221, 132, 191(2) बीएनएस एवं लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतारे, आरक्षक राम सरकार, अमन राजपूत, देवराज लेसर, अभिषेक जायसवाल एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।







