
ग्राम पंचायत केसला में मनरेगा के तहत 19 लाख रुपए का स्टॉप डैम घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया…

पामगढ 11 मार्च 2026,
ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ के ग्राम पंचायत केसला में बन रहे मनरेगा के तहत 19 लाख रुपए का स्टॉप डैम घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया
स्टॉप डैम का निर्माण बरसात के पानी को सहेजने और ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से किया जाता है. परंतु
ठेकेदार के द्वारा निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता की अनदेखी की गई. जिनके कारण भारी अनियमिता का मामला सामने आया है जहां ठेकेदार के द्वारा मानक गुणवत्ता को ध्यान में न रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
गांव के ग्रामीणों ने लगाया बड़ा आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा दलदल कीचड़ में बराबर कर गिला मिट्टी में बेस को ढाल दिया गया एक बार में बसे ना डालकर कई दिनों तक टुकड़े-टुकड़े में बेस डाला गया है जबकि इस तरह के निर्माण में यह एक बरसात का पानी भी ना झेल पाएगा और बह जाएगा. सरकारे योजना बनाती है कि आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके. परंतु यहां तो इस तरह से शासन के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है.
AC कमरों में बैठकर जिम्मेदार अधिकारी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर मॉनिटरिंग नहीं की जाती जिनके कारण ठेकेदार मनमाने ढंग से काम करते हैं ब्लॉक मुख्यालय पामगढ़ के जनपद में बैठे जिम्मेदार अधिकारी अगर इस पर संज्ञान लेते तो इस तरह का घटिया निर्माण आज नहीं होता ठेकेदार के द्वारा भारी अनियमिता का मामला सामने आया है जहां ठेकेदार के द्वारा मानक गुणवत्ता को ध्यान में न रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।







