घर के अंदर घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घर के अंदर घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

आरोपी महावीर चंद्रा उम्र 56 वर्ष निवासी कीरित थाना नवागढ़

आरोपी के विरुद्ध धारा 296,112(2),351(3),331(1),3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

छोटे बाई चंद्रा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी की पूर्व में जमीन बंटवारे को पुरानी रंजिश रखते हुए मामूली बातो को लेकर आरोपी महावीर चंद्रा द्वारा घर अंदर घुस कर अश्लील गाली गलौच कर डंडा और हाथ मुक्का से मारपीट किए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 87/26 दर्ज कर विवेचना में लिया।

थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महावीर चंद्रा को पकड कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, प्रधान आरक्षक शिवनंदन जलतारे एवं आरक्षक राम सरकार कश्यप थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!