
शासकीय हाई स्कूल अनुपपुर पी व्ही 127 का सत प्रतिशत रहा रिजल्ट
शासकीय हाई स्कूल अनुपपुर पी व्ही 127 एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पी व्ही 127 के शाला प्रबंधन विकास समिति शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के कार्ययोजना के अनुसार उपलब्धियां प्राचार्य के द्वारा कलेक्टर से सम्पर्क एवं पत्राचार कर संस्था के लिए नया ट्रांसफार्मर का कार्य पूर्ण हुआ,विगत कई वर्षों की लो वोल्टेज की समस्या दूर हुई और शाला परिसर के खसरा नंबर 77 में से 1.58 हेक्टेयर (लगभग 04एकड़) आरक्षित भूमि ग्रामीण एवं पालकों की उपस्थिति में सीमांकन कर तहसीलदार पखांजूर केतन भोयर के आदेशानुसार पटवारी द्वारा नक्शा,खसरा उपलब्ध कराया गया। इस वर्ष हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कुल दर्ज 11, प्रविष्ट 11 , प्रथम श्रेणी 08 द्वितीय श्रेणी 03 100% रहा। संस्था में उज्जवल ढाली प्रथम स्थान प्राप्तांक 573/600, प्रतिशत 95.5%और कुमारी सपना राय द्वितीय स्थान, प्राप्तांक561/600प्रतिश 93.5% जिला टापटेन की सूची में 09 वें स्थान पर रहा।हमर लक्ष्य के तहत सम्माननीय कलेक्टर कांकेर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, हरेश मंडावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर, रमेश कुमार निषाद जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर,देव कुमार सील खंड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा, विप्लव बनर्जी खंड स्रोत समन्वयक कोयलीबेड़ा के निरंतर दिशा निर्देश से परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई। शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष श्री मृत्युंजय गाईन, गौतम मंडल, संजय विश्वास,सुजीत राय, तथा पालक गण प्राचार्य/व्याख्याता,/शिक्षक/कर्मचारी गण दामेसाय बघेल, धनसिंह बघेल, मंजू नाग, प्रियंका कौर, अविनाश सरकार, मौसमी गाईन, योगेन्द्र मरकाम, राकेश कुमार अमिला, रेखा बाई चन्द्रवंशी, खिलानंद देवांगन,श्याम लाल मरकाम, अजय हावलादार, मंजू कयाल ने हर्ष व्यक्त किया है।







