कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलता से सुनी नागरिकों की समस्याए

कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलता से सुनी नागरिकों की समस्याए

जनदर्शन में आज कुल 88 आवेदन हुए प्राप्त

 

जांजगीर-चांपा 05 मई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनदर्शन में कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए जनदर्शन के दौरान ही तत्काल संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में आज नगर पंचायत पामगढ़ निवासी  लक्ष्मी अनंत द्वारा एपीएल कार्ड को निरस्त कर अंत्योदय कार्ड बनाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम बारगांव निवासी हाकेश्वर प्रसाद द्वारा शासकीय भूमि से कब्जा हटावाने, ग्राम देवरघटा निवासी लक्ष्मी केंवट द्वारा मोट्राइज ट्रायसायकल की बैटरी दिलवाने, नगर पालिका अकलतरा निवासी मोहम्मद रईस द्वारा आरटीई के अंतर्गत प्रवेश दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न विषयों पर मांग व समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!