शिवरीनारायण पुलिस द्वारा जुआरियों पर की गई कार्यवाही  जुआरियो के कब्जे से 11000 नगदी रूपये 52 पत्ती ताश किया गया बरामद

थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा जुआरियों पर की गई कार्यवाही
जुआरियो के कब्जे से 11000 नगदी रूपये 52 पत्ती ताश किया गया बरामद
जुआरी धनाऊराम यादव, गुलाब यादव, नोहर बर्मन, मुकेश रजक, शिव प्रसाद साहू, संतोष कुमार साहू, पुनीराम बंजारे, ईतवारी निर्मलकर के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

जांजगीर चांपा।  मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम खोखरी धनाऊ यादव के दुकान के पीछे जुआडियान 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दाव लगाकर तास पत्ती नामक जुआ खेल रहे है, जिस पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा ग्राम खोखरी में धनाऊ यादव के दुकान के पीछे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ धनाऊराम यादव उम्र 44 वर्ष निवासी खोखरी, गुलाब यादव उम्र 33 वर्ष निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा, नोहर बर्मन उम्र 43 वर्ष निवासी रोझनडीह थाना पामगढ, मुकेश रजक उम्र 33 वर्ष निवासी राहौद थाना शि.ना., शिव प्रसाद साहू उम्र 53 वर्ष निवासी रसौटा थाना पामगढ, संतोष कुमार साहू उम्र 42 वर्ष निवासी रसौटा थाना पामगढ, पुनीराम बंजारे उम्र 33 वर्ष निवासी नवागढ थाना नवागढ, ईतवारी निर्मलकर उम्र 42 वर्ष निवासी राहौद के कब्जे से जुमला 11000 रूपये, 52 पत्ती ताश बरामद किया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सउनि रामेश्वर प्रसाद यादव, प्र.आर. किशोर दीवान, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप एवं आरक्षक क्रमांक लीलाराम साहू, महेंद्र राज एवं योगेश बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!