यातायात पुलिस द्वारा की जा रही मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही

यातायात पुलिस द्वारा की जा रही मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही
नो पार्किग में खड़े वाहनों पर की जा रही लगातार कार्यवाही
नो पार्किग में खड़े 12 वाहन चालको पर किया गया कार्यवाही
मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 33 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 9900 रूपये समन शुल्क लिया गया।

 

जांजगीर चांपा।   सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 33 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें मो.सा. मे तीन सवारी चलने वाले 01 वाहन के चालकों से 300 रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 08 वाहन के चालक से 2400 रूपये, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने के 04 वाहन के चालको से 1200 रूपये, अवैधानिक रूप से नो पार्किग में खड़ी किये 12 वाहन के चालक से 3600 रूपये, वाहन का हेड लाईट आधा काला नही पाये गये 05 वाहन के चालक से 1500 रूपये, मालवाहक वाहन में अधिक उचाई तक माल लोड कर परिवहन करते पाये गये 02 वाहन के चालक से 600 रूपये, कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।
वाहन चालको को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, मो.सा. मे तीन सवारी नही चलने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, समझाईस दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!