8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी चढ़ा नवागढ़ पुलिस के हत्थे
आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची शराब किया गया बरामद
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

 

जांजगीर चांपा ।  ग्राम मिस्दा निवासी लक्ष्मीकांत साहू अवैध रूप से हाथ भठ्ठी से बना कच्ची महुआ का शराब रखकर नवागढ मेला में बिक्री करने जा रहा है जिस पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी लक्ष्मीकांत साहू निवासी ग्राम मिस्दा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी0 बी0एन0 बनाफर सउनि सुरेन्द्र प्रताप कश्यप, हीरालाल एक्का, मप्रआर० स्वाती गिरोलकर आर0 श्यामकुमार शांते आर० टुकेश्वर आर0 शिव बघेल एवं आर0 दिलीप कश्यप का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!