छेड़छाड़ करने वाले 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छेड़छाड़ करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2023 धारा 354, 34 भादवि पंजीबद्ध
आरोपी पंकज कुमार धीवर एवं प्रेम प्रताप धीवर को दिनाँक 22 फरवरी 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया

जांजगीर चांपा।   पीड़िता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20.02.23 को आरोपी पंकज कुमार धीवर एवं प्रेम प्रताप धीवर पीड़िता का हाथ बाह पकड़कर बेईज्जत करने के नियत से छेड़खानी किये। जिस पर पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 154/2023 धारा 354, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी पंकज कुमार धीवर उम्र 23 वर्ष एवं प्रेम प्रताप धीवर उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी वार्ड नं. 15 धीवर मोहल्ला बनारी को दिनाँक 22 फरवरी 23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केवट, सउनि भोलेनाथ तिवारी एवं प्र०आर० रमेश त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!