वरिष्ठ बसपा नेता राजेश लहरें  और जोगी कांग्रेस के नेता सरयू प्रसाद पूरे ने अपने समर्थकों के साथ किया भाजपा प्रवेश

वरिष्ठ बसपा नेता राजेश लहरें  और जोगी कांग्रेस के नेता सरयू प्रसाद पूरे ने अपने समर्थकों के साथ किया भाजपा प्रवेश

पामगढ़ 02 जनवरी 2024
वरिष्ठ बसपा नेता राजेश लहरे व जोगी कांग्रेस के नेता व ग्राम पंचायत डूडगा के सरपंच सरयू प्रसाद पूरे ने अपने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किए। बसपा को लगा बड़ा झटका..
आज पामगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री व मुंगेली के लोकप्रिय विधायक श्री पुन्नुलाल मोहिले जी के अपने जन्मदिन के अवसर पर पामगढ़ आगमन हुआ ।इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर  के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए तत्पश्चात भाजपाइयों ने मोहिले  का जोरदार स्वागत लिए,तथा जन्मदिन के बधाई भी दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ बसपा नेता राजेश लहरे जिनका भी आज जन्मदिन था ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।इसके साथ ही जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व ग्राम पंचायत डूडगा के सरपंच सरयू प्रसाद पूरे ने भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा।इन दोनों नेताओं को  पुन्नुलाल मोहिले  ने पार्टी में प्रवेश कराया।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष, गुलाबसिंह चंदेल, पूर्व सांसद लखन लाल साहू,पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े,भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व विधान सभा क्षेत्र पामगढ़ के प्रत्याशी रहे संतोष लहरे,जिला मंत्री गुरुदयाल पाटले,प्रदेश अजा मोर्चा के महिला संयोजक  मंजू टंडन, बिलासपुर के जिला अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश राय,मंडल अध्यक्ष ब्यासनारायण वर्मा,मंडल महामंत्री शरद वर्मा,किसान मोर्चा के महामंत्री रामकीर्तन कश्यप,मंडल उपाध्यक्ष मनोहर शास्त्री, तविन्दर सिंह गांधी,पूर्व महामंत्री कमल साहू,मनोज घोष,रामकली डडसेना,सुखसागर ओग्रे,ओमप्रकाश राठौर सहित सैकड़ों संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!