पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने लिखा पत्र ,अकलतरा नगर में संचालित रैक साइडिंगो में नियम का हो रहा है उलंघन

पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने लिखा पत्र ,अकलतरा नगर में संचालित रैक साइडिंगो में नियम का हो रहा है उलंघन

 

 

अकलतरा नगर में संचालित रैक साइडिंगो द्वारा पर्यावरण नियमो का पालन नही करने की शिकायत अकलतरा क्षेत्र के पूर्व विधायक सौरभ सिंह द्वारा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर से आठ दिसम्बर 2023को की गई है।उन्होंने बताया कि अकलतरा नगर के मुख्य प्लेटफार्म के उत्तर भाग में ,सी सी आई वार्ड 18 एंव 19 में पूर्व की ओर,सी सी आई कि भूमि में वार्ड 18,19 में पश्चिम की ओर उक्त तीनों साइडिंगो में पर्यावरण संरक्षण नियम का पालन नही हो रहा हैं।पर्यावरण संरक्षण विभाग द्वारा रैक साइडिंग संचालक को वृक्षारोपण, पानी का छिड़काव, रैन वाटर हार्वेस्टिंग नियमो का पालन करने सख्त निर्देश है परन्तु नियमो का पालन नही किया जा रहा है। आम जनता की समस्याओं को देखते हुए पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग बिलासपुर से पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराया है।रैक साइडिंग में धूल डस्ट होने से नगर के आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

अकलतरा बचाव संघर्ष समिति द्वारा कोल साइडिंग को बन्द करने बुधवार 3 जनवरी को नगर बन्द का आव्हान किया है जिसके समर्थन में व्यापारियों द्वारा दुकाने बन्द एंव पूरे नगरवशियो का नगर बन्द का पूर्ण समर्थन है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!