जिपं अध्यक्ष ने आन बान शान से फहराया जिला पंचायत में तिरंगा

जिपं अध्यक्ष ने आन बान शान से फहराया जिला पंचायत में तिरंगा

देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ स्वतंत्रता दिवस पर अतिथियों ने डाला प्रकाश

 

 

जांजगीर-चांपा 15 अगस्त 2024/ जिला पंचायत परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन बान एवं शान से तिरंगा झंडा जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने फहराया। इस दौरान उपाध्यक्ष  राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिपं सदस्य गगन जयपुरिया, राजकुमार साहू, कुसुम साव, लखनलाल साहू, पूर्व जिपं सदस्य दिनेश शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गोकुल रावटे, यशवंत चंद्रा,  कमल किशोर साव, उप संचालक पंचायत  अभिमन्यु साहू, वरिष्ठ लेखा अधिकारी विजय पांडे सहित जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, भारत माता की जयघोष के नारे लगाए।
जिला पंचायत सभाकक्ष में अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आजादी के इस पर्व को हम सबको मिलजुल मनाना है। इस अवसर पर जिपं अधिकारी, कर्मचारियों ने देशभक्ति के गीत गाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!