दशहरा महोत्सव में शामिल हुई सांसद कमलेश जांगड़े

दशहरा महोत्सव में शामिल हुई सांसद कमलेश जांगड़े

 

पामगढ़। ग्राम मेंऊ में प्रथम वर्ष भव्य दशहरा महोत्सव-2024 का आयोजन शनिवार को किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीफल तोड़कर बाजार चौक से कार्यक्रम स्थल तक, राम लक्ष्मण व हनुमान की वेषभूशा में रथ में सवार होकर झांकी को कीर्तन दल के साथ बाजे गाजे की अगुवानी में निकाली गई। शोभायात्रा का समापन दशहरा मैदान के पास किया गया। इसके बाद लंकापति राजा रावण की 21 फीट ऊंचा पुतला का दहन राम के द्वारा तीर धनुष से बाण चलाकर किया गया। रावण की विशाल पुतला धुंधुकर जलता रहा और जय जय श्रीराम के नारों से दशहरा मैदान गुंज उठा। दशहरा महोत्सव के आयोजक ग्राम विकास समिति व अतिथियों द्वारा रामदरबार प्रतिमा की पूजा अर्चना किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभाक्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रही। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि शासन की जनकत्याणकारी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया जा रहा। योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वाले दोषियों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबका विकास सबका साथ लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम लला की मंदिर स्थापित कर जनभावनाओं का हमारी सरकार ने पूरा सम्मान रखा है। वहीं प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा योजना से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए चलायी जा रही है। सांसद ने ग्रामवासियों को दशहरा उत्सव की बधाईयां दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दशहरा का उत्सव असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। प्रभुश्री राम हमारे लोक संस्कृति के कण कण में सामाहित हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहाद्र को बढ़वा देने वाले ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों बढ़वा देना चाहिए।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब सिंह चंदेल (जिला अध्यक्ष भाजपा) ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संतोष लहरे (पूर्व भाजपा प्रत्याशी पामगढ़ वि.स.) गुरूदयाल पाटले जिला मंत्री भाजपा, ब्यास वर्मा पामगढ़ मंडल अध्यक्ष भाजपा, एसडीओपी जांजगीर अनिल कुर्रे, पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा, सतनाम सेना के जिलाध्यक्ष राजेश बघेल, मुकेश रात्रे, राजेश लहरे, भाजयुमो मनोबल जाहिरे, छात्रावास अधीक्षक पुष्पमणी बंजारे, कृष्णा दिनकर, कुंवर सिंह मधुकर, सीएमओ एचडी रात्रे भी कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शामिल हुए। कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथि का स्वागत श्रीफल व पुष्पगुच्छ से किया गया।
आयोजक समिति के अध्यक्ष शंकर साहू व भरत यादव, लव कुमार साहू सहित पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्मृति चिंह स्वरुप रामदबार की प्रतिमा को भेंट देकर किया गया। वहीं रावण की विशाल पुतला को बनाने वाले कारीगर जगदीश जांगड़े सहित उनकी टीम को स्मृति चिंह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन द फोर्थ मिरर डॉट काम के संपादक गणेश सोनकर द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन राम विश्वास सोनकर ने किया। सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे लाल साहू कृत जहुरिया छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से सजी बारामासी गीत सहित संगीतमय व रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!