जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 बम्हनीन से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी पर भाजपा ने जताया भरोसा

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 बम्हनीन से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी पर भाजपा ने जताया भरोसा

 

 

संवाददाता:- सुबोध थवाईत

अकलतरा। जिला पंचायत सदस्य हेतु भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चाम्पा द्वारा भाजपा समर्थित प्रत्याशियो की घोषणा की गई है अकलतरा क्षेत्र के क्षेत्र क्रमांक 10 से श्रीमती सत्यलता मिरी को समर्थन दिया गया है आपको बता दे कि श्रीमती सत्यलता मिरी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा अकलतरा आनन्द प्रकाश मिरी की धर्मपत्नी है जो पेशे से इंजीनियर है। यह भी विदित हो कि आनंद प्रकाश मिरी भी इंजीनियर हैं । विदित हो कि सत्यलता मिरी ने विधानसभा चुनाव के दौरान पति आनंद प्रकाश मिरी के लिए पूरे विधानसभा का दौरा किया था और असफल होने के बावजूद उनकी उपलब्धियां यह थी कि न केवल विधानसभा क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में इंजीनियर पति-पत्नी पहचान रखते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!