



शासकीय हाई स्कूल अनुपपुर पी व्ही 127 में YOUTH & ECO CLUB के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया
शासकीय हाई स्कूल अनुपपुर पी व्ही 127 संलग्न शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पी व्ही 127 में दिनांक 22-04-2025 को विश्व पृथ्वी दिवस विद्यालय इक्को क्लब के छात्र -छात्राओं , शिक्षकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में मनाया गया । पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना और यह कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में योगदान दें।
उद्देश्य – इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।
संदेश—- धरती हमारी मां है, पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, जीवन बचाओ।
(02) इको क्लब क्या है —— पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूलों और कॉलेजों में बनाया जाने वाला एक मंच है। इसके जरिए छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा की जाती है। इको क्लब, छात्रों को पर्यावरण से जुड़े कामों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है। इको क्लब की गतिविधियां ——– (1) पर्यावरण सुधार के लिए अभियान चलाना।
(2) जल संरक्षण, पौधा संरक्षण,और कचरा प्रबंधन।
(3) वृक्षारोपण।
( 4) पर्यावरण से जुड़े सरल वैज्ञानिक परीक्षण।
(5) पर्यावरण से जुड़े प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम।
(6) पर्यावरण से जुड़े व्याख्यान।
इस अवसर पर इक्को क्लब के छात्र छात्राओं ने संकल्प लेते हुए भीषण गर्मी में बरगद के पौधे की सुरक्षा एवं पानी सींचकर जन जागरुकता अभियान चलाया, उपस्थित पालकों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (श्री अशोक कुमार पटेल)उत्तर बस्तर कांकेर ,खंड शिक्षा अधिकारी श्री देव कुमार शील वि. ख. कोयली बेड़ा श्री विप्लव बनर्जी खण्ड स्त्रोत समन्वयक कोयल बेड़ा के निर्देशानुसार तथा पूर्व प्रभारी प्राचार्य /संरक्षक श्री कृष्णपद वैद्य , प्रभारी प्राचार्य श्री दामेसाय बघेल के मार्गदर्शन में, इको क्लब के नोडल अधिकारी श्रीमती प्रियंका कौर व्याख्याता ,श्री राकेश कुमार अमिला, शिक्षक ,श्री अविनाश सरकार प्रधान पाठक,श्री खोकनचन्द्र डे व्याख्याता ,श्री चित्तरंजन मजूमदार शिक्षक,श्री योगेन्द्र मरकाम संकुल समन्वयक, श्रीमती रेखा बाई शिक्षक , ग्राम अध्यक्ष श्री संजय विश्वास शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गौतम मंडल, श्री गौर मंडल, श्री सुशील मंडल,पालकगण श्रीमती पार्वती सरदार, श्रीमती नीलिमा राय श्रीमती सुदेवी बैरागी , सुशीला,सपना,अमरी कयाल ,मंजु कयाल, फुली मंडल, रघुराय, प्रदीप मंडल विकास राय, शशांक ढाली , इको क्लब के छात्र -छात्राए कु. सपना, शिप्रा राय , नंदिता, ईशिका, वंदना,रिया,उमा, ज्योति, दिव्या , नीलकंठ आदि उपस्थित थे।