रेत परिवहन करते तीन हाइवा जप्त, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के संज्ञान में आने के बाद देर रात खनिज विभाग ने की कार्यवाही…

filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रेत परिवहन करते तीन हाइवा जप्त, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के संज्ञान में आने के बाद देर रात खनिज विभाग ने की कार्यवाही…

पामगढ़ 27 अप्रैल 2025.

पामगढ़ ब्लॉक के देवरघटा तनोद से भारी मात्रा में अवैध रूप से रेत खनन एवं परिवहन का कार्य जोरों पर जारी है. महानदी का सीना चीरकर रोज हजारों टन रेत का उत्खनन हो रहा है खनिज विभाग के द्वारा रेत माफियाओ पर कोई बड़ी कार्यवाही नही होने के कारण उनके हौसले बुलंद है.
पामगढ़ में ग्रामीणों के द्वारा तीन गाड़ियों को रोककर पूछा तो उसमें सभी गाड़ी बिना रायल्टी के परिवहन हो रहा था जिसको लेकर पामगढ़ के पत्रकारों ने खनिज विभाग के अधिकारी को फोन लगाया फोन नहीं उठाने के कारण जिले में नवपदस्थ कलेक्टर जन्मेजय महोबे को फोन पर मामले की विस्तृत जानकारी दिया जिसको लेकर कलेक्टर ने खनिज विभाग को त्वरित कार्यवाही करने को कहा.

खनिज विभाग के संरक्षण में चल रहा अवैध रेट घाट…

पामगढ़ ब्लॉक के अंदर एक भी रेत घाट का नीलामी नहीं हुआ है बगैर नीलामी के इतनी बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन बड़े-बड़े चैन माउंटेन मशीनों के द्वारा हजारों टन रेत का उत्खनन हो रहा है जो की बिना अधिकारियों के संरक्षण के बिना चलना संभव नहीं है.
शिकायत मिलने पर खनिज विभाग कार्यवाही भी केवल खाना पूर्ति के लिए करता है जिसके बाद रवैया ज्यो का त्यों बना रहता है.

आपको बता दे कि कल रात में तब खनिज की टीम कार्यवाही करने अम्बेडकर चौक के पास पहुँची तब अवैध रेत परिवहन हाइवा संचालको को बराबर वीडियो काल कर सचेत करते नजर आये जिसमे जिम्मेदार खनिज विभाग के द्वारा कहा जा रहा था कि हम लोग अम्बेडकर चौक पामगढ़ के पास है कोई भी अपना वाहन लेकर न आये इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाइवा संचालक और खनिज विभाग का साठ गांठ करके अवैध रेत खनन किया जा रहा हैं।

राज्य शासन को उठाना पड़ रहा भारी राजस्व का नुकसान…

घाटों का नीलामी नहीं होने के कारण रेट माफिया मनमौजी ढंग से रेत उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं जिससे राज्य शासन को रोज भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है. अगर घाटों का नीलामी सुचारू से होता तो शासन को राजस्व मिलता वैसे तो छत्तीसगढ़ में खनिज संपदाओं का भंडार है लेकिन इस तरह से दुरुपयोग होता रहा तो खुशहाल समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना अधूरी रह जाएगी इस प्रकार के मामले को संज्ञान में लेकर राज्य शासन को ठोस कार्यवाही करनी चाहिए ताकि इस तरह के अवैध उत्खनन परिवहन को रोका जा सके.

क्या कहते हैं ग्रामीण…

रसौटा निवासी रितेश प्रेमी का कहना है गांव से दिनभर फुल ओवरलोड रेत गाड़ियों का गुजरना खतरों से खाली नहीं है, गांव में बच्चे खेलते रहते हैं कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकता है इस पर तत्काल भारी वाहनों का रोक भी लगना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!