



25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
6 से 9 अक्टूबर तक जांजगीर में आयोजित होगी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
जांजगीर-चांपा 06 अक्टूबर 2025/ हाईस्कूल मैदान जांजगीर में सोमवार 6 अक्टूबर को 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ हुआ। चार दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा और परिश्रम का साक्षी बनेगी, जहाँ विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य का खेल ध्वज फहराकर किया।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, श्री हितेश यादव, इंजी. रवि पांडेय तथा पार्षदगण पंकज कहरा, अजीत गढ़वाल, रघु कश्यप, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और उमेश राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
डीएसओ श्री प्रेमलाल पांडेय ने बताया कि प्रदेश के पाँच जोन बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा से आए लगभग 400 खिलाड़ी एवं 100 अधिकारी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता 6 से 9 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुश्ती फ्री स्टाइल (बालक) 14, 17, 19 वर्ष, कुश्ती फ्री स्टाइल (बालिका) 14, 17, 19 वर्ष एवं कुश्ती ग्रीको रोमन (बालक) 17, 19 वर्ष वर्गों में मुकाबले होंगे।
जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा आप सब छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें, मन लगाकर खेलें और जीत की नहीं, खेल की भावना से भाग लें। अनुशासन और परिश्रम से ही सफलता मिलती है। पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जीत से अभिमान नहीं करना चाहिए, हार से हम सीखते हैं और खुद को बेहतर बनाते हैं। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को सर्वाेपरि बताया। बिलासपुर जोन के जोन प्रबंधक श्री प्रेमलाल पांडेय ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा यह प्रतियोगिता न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती है, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों को एकजुट कर एकता और अनुशासन की मिसाल पेश करती है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा, व्यायाम शिक्षकगण श्री रमेश तिवारी, श्री प्रमोद तिवारी, श्री धीरमन आदित्य, श्री गजेंद्र चौहान, श्री विष्णु यादव, श्री निलेश यादव, श्री संजय यादव, श्री रामकृष्ण परमहंस, श्री अशोक साहू, श्री धनमत महंत, तथा जोन प्रबंधकगण श्री मगनराम मंडावी (बस्तर), श्री कुटल बाघमार (रायपुर), श्री विवेक पांडेय (सरगुजा), श्री जोन मैनेजर (दुर्ग), श्री गोपेश्वर कहरा, श्री राजेश राठौर, और श्री राकेश गढ़ेवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री दीपक यादव ने किया।
आकर्षक मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कार्यक्रम में सभी जोनों के खिलाड़ियों ने अनुशासित और जोशपूर्ण मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसका नेतृत्व मास्टर ऑफ सेरेमनी श्री रमेश तिवारी ने किया। खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी और अर्धचंद्राकार में सुव्यवस्थित हुए। राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी कु. वर्षा बिंद (बिलासपुर जोन) ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शासकीय कन्या उमावि जांजगीर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरगाँव की छात्राओं ने दी।