राज्य स्तरीय युवा उद्यमिता शिखर सम्मेलन का हुआ आयोजन 

राज्य स्तरीय युवा उद्यमिता शिखर सम्मेलन का हुआ आयोजन 

 

 

Youth aid foundation एवं युथ 4 चेंज छत्तीसगढ़ के तत्वाधान ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल (अकलतरा) के प्रांगण में एक दिवसीय युवा उद्यमिता शिखर सम्मेलन का हुआ आयोजन।

जिसमें मुख्य अतिथि मनोज भारती (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ब्रांच मैनेजर अकलतरा)
सचिन दुबे (JSW (CSR हेड)
जे . के. जैन –संस्थापक( ऋषभ विद्याेदय महाविद्यालय बनाहिल(अकलतरा)
शिखा  –प्रिंसिपल (SRVM)
की उपस्थिति प्रार्थनीय रही।
कार्यक्रम का प्रतिवेदन रामेश्वर कुर्रे
समन्वयक – युथ 4 चेंज छत्तीसगढ़ द्वारा
युवा उद्यमिता शिखर सम्मेलन पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला गया।
मनोज भारती ने बैंकों से मिलने वाली विभिन्न लाभों जैसे एजुकेशन लोन, बिजनेस लोन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ– साथ साइबर सुरक्षा के बारे में भी प्रकाश डाला गया।
सचिन दुबे के द्वारा CSR ( corporate social responsibility) के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किए और विभिन्न उद्योगों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के लिए प्रतिबद्धता जाहिर किए।
कार्यक्रम का आभार व्यक्त
शिखा द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए ,आगामी समय में इस तरह कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए स्पष्ट संकेत दिए । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग – अलग क्षेत्रों से आए युवाओं द्वारा 17 बिज़नेस आइडियाओ को प्रेजेंट किया गया।जिसमें से मुख्य 6 प्रतिभागियों का फरवरी 2026 (हैदराबाद) में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की युवा उद्यमिता शिखर सम्मेलन के लिए चयन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर कुर्रे छ. ग.समन्वयक cyda युथ 4 चेंज छत्तीसगढ़
और श्री सोमेश कुमार श्रीवास – जिलाध्यक्ष – युथ 4 चेंज( जांजगीर चांपा) के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!