जिला समाचार

पामगढ़ में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ विद्यालय का इन्वेस्टिचर समारोह

पामगढ़ में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ विद्यालय का इन्वेस्टिचर समारोह

 

पामगढ़। विद्यालय में 11 अगस्त 2026 को इन्वेस्टिचर सेरेमनी (Investiture Ceremony) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सेवा की भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं पद की शपथ दिलाई गई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सावन सारथी, टीआई को आमंत्रित किया गया था। उनके अनुपस्थित रहने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में सुरेश कुमार, एसआई, पामगढ़ थाना,  रामलाल माखंड़े, एसआई,  विजय कुमार निराला, आरक्षक, बेदराम बघेल एवं जयंती लहरे सहित पामगढ़ थाना से आए अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इसके साथ ही प्रीति अजय दिव्या, जिला पंचायत सदस्य, एवं उनके पति  अजय दिव्य भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। विद्यार्थियों को हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, कल्चर कैप्टन एवं हाउस कैप्टन जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी प्रदान की गई। नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 में CBSE में विद्यालय के टॉपर रहे प्रिंस साहू, छायांजलि साहू एवं देवेश साहू को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही NTST परीक्षा एवं विभिन्न ओलंपियाड में कक्षा स्तर पर टॉपर रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और दूसरों के प्रति सहयोग की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना ही सच्चा नेतृत्व है। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। समारोह उत्साह, अनुशासन एवं गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इन्वेस्टिचर सेरेमनी ने विद्यार्थियों को अपनी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के साथ-साथ विद्यालय एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!