जिला समाचार

रास्ता रोककर महिला कर्मी से अभद्रता, धमकी देने के मामले में 24 घंटे के भीतर 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रास्ता रोककर महिला कर्मी से अभद्रता, धमकी देने के मामले में 24 घंटे के भीतर 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना नवागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई – सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

 

क्या था मामला

दिनांक 20.09.26 को एक महिला कर्मी शासकीय कार्य से ग्राम नेगुरडीह – खैरताल जा रही थीं। किरीत मोड़ के पास आरोपियों ने एक राय होकर उसका रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने, कुछ समय बाद डायल 112 आए तो आरोपियों वंहा से भाग गए, पीड़िता की सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

SP के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कारवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की तलाश शुरू की और सभी को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. किशन उर्फ करण बंजारे उम्र 31 साल
2. संजय कुमार महिलांगे उम्र 31 साल
3. मोतीलाल महिलांगे उम्र 32 साल
4. गौतम प्रसाद सितारे उम्र 22 साल
5. मनोज कुमार कश्यप उम्र 35 साल
सभी निवासी – ग्राम नेगुरडीह, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!