जिला समाचार

रात के अंधेरे में राइस मिल से 50 कट्टी धान पार पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर 8 शातिर चोर गिरफ्तार

रात के अंधेरे में राइस मिल से 50 कट्टी धान पार पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर 8 शातिर चोर गिरफ्तार

 

 

 

जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 कट्टी धान, एक पिकअप वाहन, स्कूटी, मोटरसाइकिल और 21 हजार रुपये नकद बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

14 जून की रात लगभग 9 बजे सिद्धि विनायक राइस मिल, चंडीपारा का चौकीदार भोजन करने मुख्य गेट की ओर गया था। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे की फेंसिंग काटकर मिल परिसर में प्रवेश किया और धान की बोरियां पार कर दीं। कुछ देर बाद चेकिंग के दौरान चौकीदार ने फेंसिंग के बाहर खेत में धान की बोरियां और बिखरा हुआ धान देखा, जिसके बाद तत्काल मिल मालिक को सूचना दी गई। अगले दिन जांच में 50 कट्टी धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये।

प्रार्थी ऋषि सिंह की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत मामला दर्ज कर थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिरों की मदद से पुलिस ने अकलतरा और चंडीपारा में दबिश देकर महज 24 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को पकड़ा जिसको कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर अकलतरा स्थित एक राइस मिल से 65 कट्टी धान बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. राजा लहरे (26 वर्ष), चंडीपारा, पामगढ़
2. रामकुमार भार्गव (28 वर्ष), अकलतरा
3. कन्हैया सिन्हा उर्फ लाला (26 वर्ष), अकलतरा
4. बीर सिंह बंजारे (24 वर्ष), अकलतरा
5. अजय पाटले (24 वर्ष), अकलतरा
6. लक्ष्मी कुमार सिन्हा (24 वर्ष), अकलतरा
7. शैलेष राय (26 वर्ष), अकलतरा
8. राकेश कुमार साहू (36 वर्ष), चंडीपारा, पामगढ़

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि संतोष बंजारे प्रआर राजेश कोसले मप्रआर मंजू सिंह आरक्षक श्याम ओग्रे, चंद्रशेखर कैवर्त्य, विनोद मनहर, लव मांझी सैनिक चंद्रशेखर प्रधान थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!