ग्राम पंचायत ससहा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के पालन हेतु चलाया गया जनजागरूकता अभियान

ग्राम पंचायत ससहा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के पालन हेतु चलाया गया जनजागरूकता अभियान

ग्राम पंचायत ससहा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के पालन हेतु जनजागरूकता अभियान
ग्राम पंचायत ससहा, जनपद पंचायत पामगढ़, जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) में स्वच्छ पंचायत–स्वस्थ ग्राम की दिशा में पहल करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु सूचना एवं संदेश प्रसारित किया जा रहा है।
अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई है कि घरों एवं आसपास निकलने वाले कचरे का सही तरीके से पृथक्करण करें तथा गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डिब्बों में रखें।
चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण पर विशेष जोर दिया गया है—
हरा डिब्बा: गीला कचरा जैसे सब्जी एवं फल के छिलके, पत्ते, भोजन अवशेष आदि।
नीला डिब्बा: सूखा कचरा जैसे कागज, प्लास्टिक, धातु, कांच, कपड़ा आदि।
लाल डिब्बा: सेनेटरी एवं हानिकारक कचरा जैसे सैनिटरी पैड, डायपर, मेडिकल वेस्ट आदि।
पीला डिब्बा: ई-वेस्ट/खतरनाक कचरा जैसे बैटरी, बल्ब, ट्यूब लाइट, मोबाइल चार्जर आदि।
ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि कचरा अलग करें, संसाधन बचाएं और पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं। स्वच्छता अपनाने से बीमारियों में कमी आएगी तथा गांव स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनेगा।
ग्राम पंचायत ससहा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं बेहतर ग्राम विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
ग्राम पंचायत ससहा
जनपद पंचायत पामगढ़, जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)





