जिला समाचार

डोंगाकोहरौद बदहाल सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय , पामगढ़ में 3 जुलाई चक्का जाम करने दिया ज्ञापन 

डोंगाकोहरौद बदहाल सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय , पामगढ़ में 3 जुलाई चक्का जाम करने दिया ज्ञापन… 

 

 

पामगढ़, 01 जुलाई। ग्राम डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों ने आज बदहाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। पिछले तीन दिनों से ग्रामीणों द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अनशन के दौरान प्रशासन ने न तो आंदोलनकारियों से चर्चा की और न ही उनकी मांगों पर गंभीरता दिखाई। इतना ही नहीं, आंदोलनकारियों को परेशान करने के लिए बार-बार बिजली काटे जाने तथा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया गया है।

इसी के विरोध में ग्राम डोंगाकोहरौद के समस्त ग्रामीणों ने शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से मांग पूरी होने तक पामगढ़–शिवरीनारायण–बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने की घोषणा की है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, जांजगीर-चांपा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ तथा थाना प्रभारी पामगढ़ को लिखित सूचना देकर आंदोलन की जानकारी दे दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि आमजन को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!