छत्तीसगढ़

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सुनी नागरिकों की मांग एवं समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिये निर्देश

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सुनी नागरिकों की मांग एवं समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिये निर्देश

 

जांजगीर-चांपा 07 जुलाई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांग एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियो को प्राप्त सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील चांपा के ग्राम कोसमंदा निवासी  भागवत प्रसाद श्रीवास द्वारा नया ऋण पुस्तिका दिलाने, तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम अमोरा निवासी टोडर प्रसाद द्वारा राजस्व अभिलेख दुरुस्त करवाने, ग्राम हरदी निवासी अंकुर कुमार कश्यप द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत नवीन पंजीयन करवाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के भाटापारा निवासी किरण लाल सूर्यवंशी द्वारा सीमांकन करवाने, नैला के दर्रीपारा वार्ड 2 निवासी रिंकी प्रधान द्वारा आय निवास जाति प्रमाण पत्र बनवाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम मेहंदी निवासी  सुमन चौहान द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा निवासी हीरेंद्र कुमार कुर्रे सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!