जिला समाचार

विश्व जनसंख्या दिवस: कलेक्टर ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के प्रचार वाहन को हरी झंडी किया रवाना

विश्व जनसंख्या दिवस: कलेक्टर ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के प्रचार वाहन को हरी झंडी किया रवाना

11 से 18 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा, परिवार नियोजन के प्रति किया जाएगा जागरूक

 

 

जांजगीर-चांपा, 13 जुलाई 2026। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गर्भधारण के उचित समय एवं दो गर्भधारण के बीच उचित अंतराल को बढ़ावा देना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट परिसर से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा-2026 के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर परिवार कल्याण के साधनों, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं तथा छोटे परिवार एवं जन्मांतराल के महत्व के संबंध में जनजागरूकता फैलाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम मां और बच्चे की भलाई तथा अनचाहे गर्भधारण की रोकथाम के लिए गर्भावस्था के बीच सही समय और अंतर तथा संदेश जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम)  उत्कर्ष तिवारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!