जिला समाचार

कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में आमजनो की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में आमजनो की सुनी समस्याएं

जनदर्शन में आज कुल 39 आवेदन हुए प्राप्त

 

 

जांजगीर-चांपा 21 जुलाई 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम जर्वे ब निवासी संतोष केंवट द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत सूक्ष्म एवं लघु उद्योग हेतु ऋण दिलाने, तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम कापन निवासी सहेत्तर यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील मुख्यालय चांपा के नया पारा निवासी घनश्याम देवांगन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में सीमांकन, नामांतरण, अतिक्रमण, पेंशन, राशन कार्ड, रोजगार सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!