शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया स्मरण

शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया स्मरण
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस एवं चौकी नैला पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद वीर जवानों के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। थाना जांजगीर क्षेत्र के शहीद उपनिरीक्षक लोकेश टंडन, निवासी जांजगीर, जिन्होंने ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर में शिक्षा प्राप्त की थी, की शहादत को नमन करते हुए 15 अगस्त को विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसी क्रम में ग्राम पुटपुरा में शिक्षा प्राप्त करने वाले शहीद आरक्षक ललित खरसन की वीरता एवं शहादत को भी स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चौकी नैला पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम सिवनी के गणमान्य नागरिकगणों के साथ शहीद प्रधान आरक्षक रामशंकर पाण्डेय जी के वीरता एवं शहादत को भी स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण एवं चौकी प्रभारी नैला रंजीत सिंह कंवर, आरक्षक दिलीप सिंह थाना जांजगीर उपस्थित रहे।





