छत्तीसगढ़

भोजली उत्सव एवं भोजली प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक हुआ संपन्न…

भोजली उत्सव एवं भोजली प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक हुआ संपन्न…

 

ससहा। ग्राम ससहा, जनपद पंचायत पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) में दिनांक 29 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से भव्य भोजली उत्सव एवं भोजली प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सिर पर सुसज्जित भोजली लेकर उत्सव में सहभागिता की। भोजली गीत, पारंपरिक रीति-रिवाज एवं लोक संस्कृति की मनोहारी प्रस्तुति ने आयोजन को आकर्षक एवं गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
भोजली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कविता पैंकरा एवं समूह, द्वितीय पुरस्कार नैना केंवट एवं समूह, तृतीय पुरस्कार रजनी साहू एवं समूह, चतुर्थ पुरस्कार ज्योति वैष्णव एवं समूह तथा पंचम पुरस्कार सुरुचि पैंकरा एवं समूह को प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया गया।
भोजली विसर्जन के अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ लीलागर नदी तट स्थित निर्मला घाट में भोजली का विसर्जन किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ना तथा पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पंचगण, महिला समूहों, युवा साथियों एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!