जिला समाचार

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में आज कुल 45 आवेदन हुए प्राप्त

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में आज कुल 45 आवेदन हुए प्राप्त

 

 

 

जांजगीर-चांपा 01 सितंबर 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी (नैला) निवासी शिवलाल धीवर द्वारा वृद्धा पेंशन के संबंध में, जांजगीर के इंदिरा नगर निवासी उमरी देवी द्वारा महतारी वंदन योजना एवं राशन कार्ड से संबंध में, विकासखण्ड बम्हनीडीह के ग्राम परसापली निवासी  लखेश्वरी सूर्यवंशी द्वारा राशनकार्ड के संबंध में, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी बोधराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में, तहसील सारागांव अंतगर्त ग्राम अमरूवा निवासी भरतलाल बरेठ द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही जनदर्शन में सीमांकन, नामांतरण, अतिक्रमण, पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!