जिला समाचार

अधिवक्ता संघ के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न, प्रेम कुमार खरे अध्यक्ष तो दिनेश थवाईत दूसरी बार उपाध्यक्ष बने 

अधिवक्ता संघ के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न, प्रेम कुमार खरे अध्यक्ष तो दिनेश थवाईत दूसरी बार उपाध्यक्ष बने 

 

 

 

 

पामगढ़। अधिवक्ता संघ के नवीन कार्यकारिणी के लिए चुनाव की प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होकर 7 सितंबर को संपन्न हुई, जिसमें नवीन कार्यकारिणी के लिए सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिसमें अध्यक्ष प्रेम कुमार खरे, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार थवाईत, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह, सचिव भारत भूषण बंजारे, सह सचिव द्वारिका प्रसाद दुबे,सह सचिव महिला श्रीमती संगीता जांगड़े, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार चंदेल, ग्रंथपाल मनराखन लाल पंकज, क्रीड़ा सचिव संजीव कुमार भारद्वाज एवं सदस्य के रूप में अशोक कुमार टंडन, रामखिलावन कुर्रे,एवं परमेश्वर शांडिल्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। महिला आरक्षण के सदस्यों में तीन पदों पर महिला अधिवक्ताओं के नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण निरंक घोषित किया गया जिसे अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी द्वारा बैठक कर महिला सदस्य के तीन पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन आगामी दिवस में किया जावेगा। चुनाव अधिकारी दीपक भारद्वाज ने बताया कि अधिवक्ता संघ के नवीन कार्यकारिणी के लिए निर्धारित समय अवधि में एक-एक नाम आने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया एवं 7 सितंबर को सभी को प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर मनोज कुमार खरे नोटरी, ओंकार प्रसाद राय सागर, कौशल कश्यप,संतोष खरे, गोपाल कौशिक, जगदीश जोगी, सीताराम कुंभकार, सरवन कुम्हार,सीता रजक, रोहिणी पटेल,सुरेंद्र कश्यप, शिवा कुर्रे सहित वरिष्ठ अधिवक्ता गण उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!