छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा पामगढ़ का मासिक बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा पामगढ़ का मासिक बैठक संपन्न
पामगढ़। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा पामगढ़ का मासिक बैठक राजकुमार स्कूल पामगढ़ में प्रांताध्यक्ष डी.पी. मनहर के मुख्य आतिथ्य एवं शंकर लाल आदित्य के अध्यक्षता में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में नारायण प्रसाद यादव प्रांतीय प्रवक्ता, एच. पी. खरे प्रांतीय संयोजक , सी. आर. खटकर सह संयोजक, बिहारी लाल भारद्वाज संयोजक पामगढ़ तहसील ,मोतीलाल निर्मलकर की उपस्थिति रही। बैठक में एच.पी. खरे ने कर्मचारी भवन की आवश्यकता पर बल दिया तथा भवन निर्माण समिति के गठन पर जोर दिया। सी आर खटकर ने देश काल की समस्या पर ध्यान आकर्षित कराया। शिक्षा की व्यवस्था पर असंतोष प्रकट किया। भवन निर्माण हेतु 5000 देने की घोषणा की। बिहारी लाल भारद्वाज संयोजक ने संगठनात्मक विषय पर चर्चा किया । डी.पी.शर्मा पूर्व तहसील अध्यक्ष ने संघ को मजबूत बनाने की बात की। नारायण प्रसाद यादव प्रांतीय प्रवक्ता ने पेंशन राशि का विश्लेषण करते हुए संगठन पर प्रकाश डाला अंत में प्रांतीय अध्यक्ष डी.पी. मनहर ने अपनी सारगर्भित उद्बोधन में संगठनात्मक विषय पर चर्चा किए और बताएं कि खरसिया में पेंशनर भवन अर्पित किया गया। स्पोर्टिंग कांप्लेक्स दिया गया है। वेद राम यादव को संभागीय पेंशनर फोरम का अध्यक्ष बनाया गया।कार्यक्रम का संचालन सचिव वेद राम यादव ने किया।
बैठक में एसएल.आदित्य तहसील अध्यक्ष, मिठाई लाल खंडे उपाध्यक्ष, टी. आर. मिरी कोषाध्यक्ष, बिहारी लाल भारद्वाज संयोजक, अश्वनी कुमार श्रीवास उपाध्यक्ष, सरजू प्रसाद खूंटे जोन महामंत्री राहौद, लक्ष्मी नारायण शाह जोन सहायक खरौद, रामविलास शाह, भागवत प्रसाद रात्रे लोहरसी, एच.पी.खूंटे संयोजक पामगढ़, सुरेंद्र नाथ श्रीवास बुंदेला, कुशल प्रसाद रात्रे मेहंदी, कुमुद लाल चंदेल राहौद, मंगल चंद कश्यप राहौद, बी.एस. व्यास पामगढ़, सरजू प्रसाद खूंटे कोहका, संतराम साहू धरदेई, शत्रुघ्न सिंह ससहा,सियल राम साहू ससहा, कृष्ण लाल यादव भिलौनी , दशेराम भारद्वाज लोहर्सी, सम्मेलाल रात्रे भंवतरा, मोहर प्रसाद शर्मा पेंडरी, तुगरम यादव पामगढ़, नारायण प्रसाद पामगढ़, के एल. श्रीवास उपस्थित रहे ।





