कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र: महज एक साल में बदला कानून-व्यवस्था का चेहरा, अपराधियों में खौफ और जनता में जगा न्याय का अटूट विश्वास

कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र: महज एक साल में बदला कानून-व्यवस्था का चेहरा, अपराधियों में खौफ और जनता में जगा न्याय का अटूट विश्वास
जांजगीर-चांपा / अकलतरा:
जिला जांजगीर-चांपा के थाना अकलतरा अंतर्गत स्थापित पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार ने यह साबित कर दिया है कि यदि पुलिसिंग में दृढ़ इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता हो, तो सीमित समय और संसाधनों में भी मिसाल कायम की जा सकती है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चम्पा श्री विजय पांडे के मार्ग दर्शन में कोटमी अपने स्थापना काल के महज लगभग एक वर्ष के भीतर, तीन प्रभारियों के स्थानांतरण जैसी प्रशासनिक चुनौतियों के बावजूद, इस केंद्र ने अपने कर्तव्य और जवाबदेही से कभी मुंह नहीं मोड़ा। आज यह केंद्र आम नागरिकों के लिए न्याय का मजबूत संबल और अपराधियों के लिए सीधा खौफ बन चुका है।
आईजी बिलासपुर रेंज ने की मुक्तकंठ से जिला पुलिस की सराहना
कोटमी सोनार पुलिस की चुस्त कार्यप्रणाली और जन-सुरक्षा के प्रति समर्पण को उस वक्त बड़ी आधिकारिक पहचान मिली, जब सितम्बर माह 2026 को पुलिस महानिरीक्षक (IG), बिलासपुर रेंज ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान सहायता केंद्र के कामकाज एवं क्रोकोडायल पार्क का जायजा लिया। आईजी ने कोटमी पुलिस की तत्परता, और नवाचारों की जमकर तारीफ करते हुए इसे अन्य थानों व चौकियों के लिए अनुकरणीय बताया। एवं नगद इनाम देकर सम्मानित किया
अपराध पर जीरो टॉलरेंस, त्वरित कार्रवाई से तोड़ी माफिया की कमर
अवैध शराब के धंधेबाजों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोटमी पुलिस ने जो सख्त रवैया अपनाया है, उसने क्षेत्र में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। चाहे अवैध शराब तस्करों पर नकेल कसना हो, गंभीर आपराधिक मामलों में तत्काल आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजना हो, या फिर लापता व नाबालिग बच्चों को रिकॉर्ड समय में तलाश कर उनके परिजनों से मिलाना—कोटमी पुलिस ने हर मोर्चे पर अपनी कर्तव्यनिष्ठा का लोहा मनवाया है।
सिर्फ डंडा नहीं, जनता की सुरक्षा का बने ढाल: सामाजिक नवाचारों से पेश की मिसाल
कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र केवल पारंपरिक खाकी का रूप नहीं दिखा रहा, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा का घेरा मजबूत कर रहा है:
महिला कमांडो व पहाड़ मित्र: महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘महिला कमांडो’ की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करने ‘पहाड़ मित्र’ जैसी पहलों से पुलिस और जनता के बीच की खाई पूरी तरह पट चुकी है। अंधेरे अंडरब्रिज में रोशनी की व्यवस्था: दुर्घटना और अपराध के संभावित केंद्र बने अंधेरे अंडरब्रिज में पुलिस द्वारा स्वयं लाइट लगवाने का कार्य यह दर्शाता है कि पुलिस अपराध होने का इंतजार नहीं करती, बल्कि अपराध की जड़ पर प्रहार करती है। साइबर जागरूकता अभियान: बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों के दौर में कोटमी पुलिस की साइबर जागरूकता मुहिम ने हर नागरिक को सतर्क किया है, जो आज इस केंद्र की नई और प्रभावशाली पहचान बन चुकी है। जनता का संदेश साफ़—काम बोलता है कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वर्दी का असली मतलब निष्पक्ष न्याय, त्वरित कार्रवाई और आम नागरिक की अटूट सुरक्षा है। जिस लगन से कोटमी पुलिस ने अपराध के खात्मे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है, उसने क्षेत्र में खाकी के प्रति सम्मान और न्याय की उम्मीद को नए शिखर पर पहुंचा दिया है।




